सागर/शाहगढ़ विवाह सम्मेलन में कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे तो जमकर थिरके विधायक

 

सागर जिले के शाहगढ़ में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन ग्राम पंचायत जालमपुर में हुआ। जिसमें 37 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। ये आयोजन चंडी माता मंदिर के मैदान में हुआ। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी थे। जिन्होंने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। विधायक इस दौरान अपने आपको रोक नहीं पाए और शादियों के रंग में इस कदर रंग गये कि वो बधाई नृत्य पर जमकर थिरकते हुए नज़र आये। इस दौरान लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। बताया जा रहा है की इस भीषण गर्मी को देखते हुये लोगों के लिए आम का पना और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में शाहगढ़ जनपद पंचायत की अध्यक्ष कमला यादव, बंडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, रंजोर सिंह बुंदेला के अलावा कई लोग मौजूद थे। इसको लेकर विधायक तरवर सिंह ने बताया की दुल्हन को 11 हजार रूपये के चेक और 38 हजार रूपये की सामग्री दी गयी है


By - SAGAR TV NEWS
25-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.