दो बच्चों की मम्मी को रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार फिर प्रेमी से के साथ हुई फरार || STVN INDIA ||

 

कहा जाता है की प्यार अंधा होता है। कुछ ऐसे ही प्यार में डूबी एक दो बच्चों की माँ उन्हें छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। दिलचस्प बात ये है की युवक महज 19 साल का है और रॉन्ग नंबर से दोनों की बातें शुरू हुई थी। मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है। जब पुलिस ने दबिश देने शुरू की तो दो महीने बाद प्रेमी-प्रेमिका अचानक नगर थाने पहुंचे। जहां पर दोनों ने बताया की उन्होंने सहमति से शादी रचा ली है। वो दोनों ज़िंदगी भर साथ में ही रहेंगे। बताया गया की घर से भागकर वो भागलपुर मुंबई और गोवा घूम रहे थे। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के प्राचीन देवी ऊंटा का बताया जा रहा है। हैरानी की बात ये है की दो बच्चों की मां की उम्र 30 साल है वहीं उसका प्रेमी 19 साल का है।
परिजनों की माने तो ऊंटा मोहल्ले के रहने वाले रंजीत सिंह की शादी प्रिया कुमारी से करीब 10 साल पहले हुई थी। दोनों काफी अच्छे से रह रहे थे। लेकिन अब अरवल मोड़ के पास किराए के मकान में रहने वाले सुमित कुमार से रौंग नंबर के जरिये महिला की बातें होने लगी। जो बाद में प्यार में बदल गयी। इसके बाद मुलाकातें हुई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों घर से रफू चक्कर हो गए।
जबकि दोनों के संबंधों को लेकर महिला के ससुराल और मायके वालों को पता था। जिस पर उन्होंने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था लेकिन महिला थाने में इसे झूठा बताया।


By - Sagar tv news
26-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.