14 इंच लंबे केले उगाकर किसान ने किया कमाल ईरान-इराक तक हो रही सप्लाई
सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाने वाला केला जिसकी अभी तक आपने लंबाई सीमित ही देखी होगी। लेकिन एमपी के एक किसान ने ऐसे केले लगाए हैं। जिन्हे देख हर कोई हैरान है। जी हाँ इन केलों की साइज 14 इंच है। बड़वानी जिले के एक किसान अरविन्द जाट ने इसका उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस केले की लंबाई से हर कोई हैरान है इतना ही नहीं। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी ने 10 टन केले खरीदे हैं। केलों की सप्लाई ईरान और इराक तक हो रही है। जानकारी के मुताबिक बगूद के रहने वाले किसान अरविंद जाट ने अपनी सवा 6 एकड़ की जमीन में केले की जी-9 प्रजाति की फसल लगाई। जिसमें 14 इंच के केले आये। फसल को तैयार करने में जो लागत आई है। उससे तीन गुना लागत में फसल बिक रही है जिससे किसान अरविंद को अच्छा ख़ासा मुनाफ़ा म्मिल रहा है। किसान ने दो गाड़ी केले लोकल व्यापारियों को बेचे हैं। जो सात रुपए किलो में बाइक हैं। वहीं विदेश में इसके भाव 15.50 रुपए प्रति किलो है। किसान अरविंद जाट के मुताबिक ये सबसे बड़ा केला है जो खिन और नहीं मिलेगा। वो पिछले 37 साल से खेती कर रहे हैं। एक केले का वजन 250 ग्राम से ज्यादा है। वो अब इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी में हैं। कृषि वैज्ञानिक भी ये मानते हैं की इससे पहले उन्होंने इससे लम्बा केला नहीं देखा।