बस का इन्तजार कर रहा था परिवार 5 लोग इस तरह विदा कर गए

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चले जाने का मामला सामने आया है। घटना एमपी के ग्वालियर के खुरेरी इलाके में हुई। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी मुरैना के रहने वाले हैं। जो यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है की ये सभी सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह ग्वालियर के खुरेरी इलाके में हुई। ये सभी कॉलेज के पास एक ढाबे के नजदीक खड़े हुए थे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने इन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद बोलेरो चालक गाडी समेत मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ग्वालियर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में मुरैना के एक ही परिवार के 5 लोगों के असमय काल कलवित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

 


By - SAGAR TV NEWS
26-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.