सागर- मंत्री के क्षेत्र में गज़ब कर रहे अधिकारी-कर्मचारी नहीं आते समय पर

 

सागर जिले के जैसीनगर में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी अपनी मर्जी के मालिक हैं। जब आना सो आना नहीं आना सो नहीं आना। जी हाँ यहां वो अपने हिसाब से ही आते हैं। आपको खाली कुर्सी दिखाई दे रही होगी। तस्वीरें जैसीनगर के एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय की हैं। जिसके खुलने का समय 10:30 का है। लेकिन कार्यालय में 11:30 बजे तक एक भी अधिकारी -कर्मचारी मौजूद नहीं था। जब मीडिया कर्मी 11:30 बजे कार्यालय पहुंचे तो वहां पर सिर्फ चौकीदार राकेश अहिरवार मिले। जिन्होंने बात करते हुए बताया कि इसके खुलने का समय 10:30 का है। लेकिन 11:30 बजे तक कोई भी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं आया। 11 बजकर 35 मिनिट पर सिर्फ सुपरवाइजर माया ठाकुर यहाँ पहुंची। पूछने पर बताया की वो फील्ड पर थी। फील्ड विजिट करने के बाद तुरंत कार्यालय पहुंची। वहीं परियोजना अधिकारी अरुण कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील पटेरिया, लेखा स्थापना डीजीरानी रावर्टसन, साथ ही कार्यालय में पदस्थ पर्यवेक्षक भी नहीं मिले। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारी भरकम वेतन पाने वाले यह अधिकारी कर्मचारी किस तरह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सभी कर्मचारी मुख्यालय पर भी नहीं रुकते अपना निवास सागर में बनाए हुए हैं।
खैर सवाल ये है की मंत्री के क्षेत्र में ही यह हाल हैं


By - SAGAR TV NEWS
26-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.