पुरानी बात को लेकर युवक के साथ लोगों ने ये क्या कर दिया ! || SAGAR TV NEWS ||
पुरानी रंजिश के चलते एक युवक का दिनदहाड़े मर्डर किये जाने का मामला सामने आया है। घटना दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है की फुटेरा कला उप थाना अंतर्गत गंज बरखेरा गांव में दो पक्षों का विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक देवराज सिंग की घटना स्थल पर ही जान चली गयी। बताया गया की जब मृतक के परिजन तीरथ सिंह और देवराज घर के छप्पर की छावनी के लिए गए थे। तभी गांव के पूर्व सरपंच पति अनरत सिंह उनके लड़के यशवंत सिंह, नरपत सिंह, मिलन सिंह, नोना समेत सनी लोगों ने कुल्हाड़ी, लाठी से उन पर हमला कर दिया। जिससे देवराज ने दम तोड़ दिया। साथ ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक के परिजन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किये।