सागर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कामों का निगमायुक्त ने लिया जायजा

सागर नगर निगम के आयुक्त और स्मार्ट सिटी के सह कार्यकारी निदेशक चंद्रशेकर शुक्ला ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहीं कई सारी शहर विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। साथ ही ओल्ड आरटीओ कैम्पस में बनाई जा रही इनक्यूबेशन सेंटर बिल्डिंग का निरीक्षण कर यहां लोगों को टॉप फ्लोर तक सुगमता से आने-जाने के लिए लिफ्ट क्षमता जैसी सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा सारे कैम्पस के डेवलपमेंट प्लान और डिजाइन की समीक्षा की। कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण कर यहां दी जाने वाली सुविधाओं जैसे सिक रूम, विजिटर्स रूम, बच्चों के लिए डे-केयर रूम, फुल फर्निश्ड सिंगल बेड और ट्रिपल बेड रूम, रेस्टोरेंट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को सर्वोत्तम सुविधाएं यहां मिल सकेंगी।
निगमायुक्त ने लाखा बंजारा झील में की गई नाला टैपिंग, स्टोन पिचिंग, घाट निर्माण, संजय ड्राइव रोड कल्वर्ट चौड़ीकरण, मोंगा बंधान निर्माण समेत एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण कर झील किनारे बने ऐतिहासिक नजरबाग पैलेस को दिए जा रहे हैरिटज लुक और यहां की ड्राइंग डिजाइन की समीक्षा की। वहीं इसके बाद सिटी स्टेडियम और खेल परिसर में किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई चीजों को देखा।


By - SAGAR TV NEWS
28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.