बहन से बात करता था युवक तो भाई को नहीं हुआ बर्दाश्त...
बहन से बात करने पर भाई को इतना गुस्सा आया की उसने युवक पर चाक़ू से जानलेवा हमला बोल दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के पाथाखेड़ा से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पाथाखेड़ा में रहने वाला अनिकेत एक युवती से अक्सर बात करता रहता था। इस बात की खबर युवती के भाई प्रिंस को लग गई। तो इस बात से नाराज होकर प्रिंस ने अनिकेत के गले में चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पाथाखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की मारपीट के बाद गले पर किये गए चाक़ू से हमले में अनिकेत को गहरा घाव हुआ है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
By - Vinod Pataria Sagar TV News from Betul/Ghodadongri.