सागर- परिसीमन के बाद बदली खुरई की तस्वीर टोटल हुए 32 वार्ड
नगर पालिका के परिसीमन के बाद अब सागर जिले के खुरई की तस्वीर बदल गई है। यहां 27 वार्ड और 12 गांव जुड़कर अब 32 वार्ड बन गए हैं। साथ ही वार्डों के नंबर भी बदल गए। 7 वार्डों के पुराने नाम बदले तो 5 नए वार्ड बने हैं। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के परिसीमन का प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा गया था। इस पर कलेक्टर ने स्वीकृति देकर इसका शुरूआती प्रकाशन कराया है। जिसके तहत अब यहां 27 वार्डों की जगह पर 32 वार्ड हो गए हैं। साथ ही सीमाएं भी बदली गई हैं। 7 पुराने वार्डों के नाम बदले गए हैं। 5 नए वार्ड बने हैं। यानी की अब 11 वार्डों के नए नाम होंगे। जबकि 21 वार्डों के पुराने नाम ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि परिसीमन को अंतिम रूप देने के बाद अब वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया होगी इसके बाद चुनाव संभावित हैं