सागर- युवक ने दिखाई इंसानियत दो युवकों को पहुंचाया अस्पताल

 

सागर जिले में हादसों की घटनाएं दिन ब दिन लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा खुरई के करमपुर गांव में हुआ। जहां दो बाइक सवारों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक ओढामल में रहने वाले राम सिंह रैकवार और दयाल आदिवासी बाइक से कही जा रहे थे। तभी  खुरई-खिमलासा रोड स्थित करमपुर गांव के पास उनके साथ हादसा हो गया। बताया जा रहा है। कि उनकी बाइक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनको गंभीर चोटें आई और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक जब वे सड़क पर बेसुध पड़े थे। तब वहां से निकल रहे दिशांक तिवारी ने उनको देखा और मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया


By - SAGAR TV NEWS
02-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.