सागर में मौजूद है विशाल बरगद का पेड़ 2 एकड़ में फैली हैं इसकी शाखाएं

 

आज विश्व पर्यावरण दिवस है इस मौके पर आज हम आपको ऐसा विशाल बरगद का पेड़ दिखा रहे हैं। जिसकी शाखाएं करीब 2 एकड़ जमीन पर फैली है। यह पेड़ कहीं और नहीं बल्कि सागर जिले के जैसीनगर के पड़रई गांव के किसान ऋषिराज सिंह ठाकुर के खेत में लगा है। गौरतलब है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण मनाया जाता है। और यह दिन खास माना जाता है। क्योंकि यह दिन प्रकृति के लिए समर्पित रहता है। इसलिए पड़रई गांव मौजूद बरगद के पेड़ की बात होना लाजिमी है। जिसकी शाखाएं काफी दूर-दूर तक फैली हैं। बताया जा रहा है। कि यह पेड़ लगभग 200 साल से ज्यादा पुराना है। जिसकी रक्षा किसान ऋषिराज सिंह ठाकुर का परिवार कर रहा है। ऋषिराज सिंह के पूर्वज भी प्रकृति प्रेमी थे। जिन्होंने कभी भी वृक्ष को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश नहीं की। लिहाजा यह बरगद का पेड़ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। बताया गया की जहां ये पेड़ लगा है। वह यह स्थान धार्मिक बन गया है। बरगद के पेड़ के नीचे देव श्री ठाकुर बाबा विराजमान हैं। जहां पर पडरई समेत बांसा,सरखड़ी, देवलचोरी और आसपास के दर्जनों गांवों से लोग देव श्री ठाकुर बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं। साथ ही बरगद के पेड़ की पूजा भी करते हैं। और यह स्थान लोगों की आस्था का केंद्र बना है


By - Sagar tv news
05-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.