नगर परिषद अध्यक्ष की होड़ बीजेपी में कई बड़े नाम लेकिन कांग्रेस अभी शून्य पर ! || SAGAR TV NEWS ||

 

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर दोनों प्रमुख दल जिताऊ उम्मीदवार तलाश रहे हैं। क्योंकि इस बार पार्षद ही नगर परिसाहड़ अध्यक्ष चुनेंगे। हम बात कर रहे हैं। अशोकनगर जिले के मुंगावली की, जहां ये सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है। जिसके लिए कई बड़े नेता वार्ड पार्षद बनने की जदोजहद में लगे हैं। बीजेपी में वार्ड पार्षद के लिए एक लंबी लिस्ट तैयार है लेकिन कांग्रेस अभी भी शून्य की स्तिथि में है। कांग्रेस से अभी तक अध्यक्ष पद के लिए कोई बड़ा नाम सामने नही आया। अध्यक्ष की रेस में भाजपा के लिए पहले बड़ा नाम स्वर्गीय सुभाष चंद मोदी के बेटे मनीष मोदी का है जो पत्नी के लिए दावेदारी कर रहे। इनकी दावेदारी मज़बूत इसलिए मानी जा रही है क्योंकि ये केंद्रीय मंत्री सिंधिया के खास माने जाते हैं। दूसरा बड़ा नाम भाजपा के नेता और वार्ड 8 के पूर्व पार्षद मनोज शर्मा उर्फ कल्लन का है। जो सिंधिया ओर राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव के खास हैं वह भी अपनी पत्नी के लिए दावेदारी कर रहे हैं। तीसरा नाम पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह पिस्तौल बीड़ी का है जो अपनी बहू के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल, रूपेश जैन ने पत्नी के लिए दावेदारी की है। तो भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक पालीवाल भी मैदान में उतरने तैयार हैं।
दूसरी तरफ कांग्रेस से अध्यक्ष के लिए अभी कोई नाम तय नही हुआ है। हालांकि ऐसी चर्चा है की पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जलील खा जमीदार कांग्रेस की तरफ से पत्नी के लिए अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं।
खैर आने वाले समय में सारी तस्वीर साफ़ हो जाएगी।


By - Anuj Jain ashoknagar
08-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.