सागर-अपने घर जा रहे चाचा-भतीजे के साथ सड़क पर हुआ ऐसा || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है। की डिलाखेड़ी स्थित ढाबे के पास एक बस ने बाईक को टक्कर मार दी थी। जिससे दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक रिश्ते में चाचा भतीजे विकास अहिरवार और छोटू अहिरवार बण्डा से पिसाई करवाने के बाद बंडा से अपने गांव फतेहपुर जा रहे थे। तभी ढाबा के पास बस ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। जिन्हे लोगों की मदद से बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के बाद सागर रेफर किया गया है।