सागर-बीजेपी चयन समिति में 3 मंत्री और एक विधायक शामिल

सागर-बीजेपी चयन समिति में 3 मंत्री और एक विधायक शामिल

नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही प्रमुख दलों में चुनावी रंग दिखने लगा है। चुनावी रणनीति के तहत पार्टियों ने चुनाव में परचम लहराने के लिए ताकत झोंकना शुरू कर दी है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए संभागीय चयन समिति की घोषणा कर दी है। संभागीय चयन समिति में सागर जिले से 3 मंत्रियों और एक विधायक को जगह दी गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को समिति का संयोजक बनाया गया है। यह चयन समिति प्रत्याशियों के चयन को पार्टी के सामने रखेगी। इसके अलावा भाजपा ने नगर पालिका निगम के चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। जिसमें सागर से मुकेश सिंह चतुर्वेदी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
सागर संभाग की संभागीय चयन समिति में संयोजक सागर से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है। सह संयोजक पन्ना के ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह होंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, हरिशंकर खटीक, जयंत मलैया, परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद्र सिंह राजपूत, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और छतरपुर की ललिता यादव को सदस्य बनाया गया है।


By - SAGAR TV NEWS
10-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.