सागर- किसानों को अब तक नहीं हो सका 19 करोड़ से ज्यादा रुपए का भुगतान !

 

किसानों के आधार कार्ड उनके खाते से लिंक न होने से किसान परेशानी में पड़ गए हैं। हालात यह बने हैं कि सागर जिले के केवल खुरई ब्लॉक में ही 19 करोड़ 35 लाख 45 हजार 493 रुपए का भुगतान किसानों को नहीं हो सका।
जानकारी के मुताबिक करीब डेढ महीने पहले खुरई ब्लाक के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी केंद्रों से की गई थी। इसके बाद किसानों को लगा कि उनके खातें में राशि आ जाएगी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनके खातों में रूपये नहीं आये। जिससे किसान मुसीबत में आ गए हैं। बताया जा रहा है की आधार कार्ड उनके खाते से लिंक न होने से यह परेशानी पैदा हुई है।
हालांकि, भुगतान के लिए किसान जहां बैंकों में चक्कर काट रहे हैं। तो वहीं एसडीएम कार्यालय और सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर रहे हैं। गौरतलब है कि खुरई ब्लॉक में 19 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 16 केंद्रों पर खरीदी की गई थी। यहां पर 1 हजार 4 सौ 24 किसानों ने 1 लाख 12 हजार 304 क्विंटल अनाज बेचा था। जिसमें 22 करोड़ 62 लाख 92 हजार 960 रुपए का भुगतान होना था। जिसमें अभी 19 करोड़ 35 लाख 45 हजार 493 का किसानों का भुगतान बाकी है। यह भुगतान किसानों को कब तक होगा इसका ठोस जबाव भी जिम्मेदार नहीं दे रहे


By - SAGAR TV NEWS
10-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.