केंद्रीय मंत्री सिंधिया की चल रही साढ़े साती पहुंचे शनिदेव की पूजा करने ! || SAGAR TV NEWS ||
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के मुरैना में भगवान शनिदेव की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने तेलाभिषेक किया। मंदिर के गर्भगृह में आधे घंटे तक पूजा करने के बाद छायादान किया। बताया जा रहा है की बीते एक साल में तीसरी बार भगवान शनिदेव की विधिवत की पूजा अर्चना की है। जानकारी के मुताबिक सिंधिया महल से आये पंडितों ने विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ ये पूजा कराई हैं। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर शनि की साढ़े साती बताई जा रही है। सिंधिया ग्वालियर से दोपहर के समय मुरैना के ऐंती पर्वत पर पहुंचे थे। इसके बाद वो ग्वालियर के लिये रवाना हुए।