स्पा सेंटर में चल रहे Sex Racket पर छापा 8 लड़कियां और 3 लड़के आपत्तिजनक मिले
स्पा सेंटर की आड़ में चलाये जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। मौके से पुलिस को 8 लड़कियां और 3 लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। इनके पास से और रूम में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। मामला एमपी के ग्वालियर का है। जहां रेनबो स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है। ये पूरा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित कुबेर प्लाजा का है। जहां रेनबो नाम से स्पा सेंटर है। जहां पर हर रोज लड़के लड़कियों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर लड़के लड़कियों को रंगे हाथों पकड़ा पुलिस पूछताछ में सामने आया की यहां पर कई जगहों से लड़कियां आती थीं। जिन्हे ग्राहक उपलब्ध कराया जाता है। वहीं ग्राहकों के लिए भी लड़कियां उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है