गाय को पत्थर मारने को लेकर आपस में भिड़ गए दो पक्ष

 

 

गाय को पत्थर मारने को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गयी तो वहीं 8 लोग घायल हुए हैं। मामला सागर जिले के बीना क्षेत्र के बम्होरी केला गांव से सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की गाय को दूसरे पक्ष ने पत्थर मार दिया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें 70 साल के वृद्ध देवकीनंदन बबेले की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक 

उसकी गाय को भारत कुशवाहा के परिवार ने पत्थर मार दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर डायल 100 के आरक्षक दीपक शुक्ला, आरक्षक मोहन कुशवाहा, पायलट इमरत सेन मौके पर पहुँचे। सभी घायलों को डॉयल 100 और एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। 

मृतक के परिवार से 4 लोग घायल हो गए हैं। जिनका सिविल अस्पताल में इलाज जारी है तो वहीं भारत कुशवाहा के परिवार से भी 4 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


By - मनोज बाधवानी
29-Jul-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.