सौतेली माँ से नाराज़ युवक चढ़ा टॉवर पर देखिये क्या हुआ फिर

 

 

आपको नज़र आने वाला ये कोई फिल्मी सीन नहीं है। बल्कि असल जिंदगी का नज़ारा है। जहां एक युवक अपनी सौतेली मां से नाराज़ होकर मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया। मामला विदिशा जिले के नटेरन थाना क्षेत्र से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटवाई गांव में सौतेली मां से  सताया हुआ ये युवक टावर पर चढ़ गया। और कूदने की धमकी देने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तकरीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी सौतेली मां के व्यवहार से परेशान था। इस वजह से वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहीं युवक दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है।


By - sagar tv news
29-Jul-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.