पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर गुंजी किलकारी दो और नन्हें महमानो की एंट्री || SAGAR TV NEWS ||
पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने पिछले दो माह पहले दो शावकों को जन्म दिया है। जिससे टाइगर रिजर्व प्रबंधन में खुशी की लहर है और यह षावक पर्यटकों के लिए आकर्सण का केंद्र भी बने है। पन्ना टाइगर रिजर्व में अभी 4 दिन पहले दो बाघों की मौत के बाद मातम मचा था और प्रबंधन सकते में आ गया था लेकिन अब पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर खुशी छा गई है। दरअसल पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-141 ने मडला रेंज के अंतर्गत 2 शावकों को जन्म दिया है। यह शावक कैमरे में कैद हुए हैं, जिसमें बाघिन अपने बच्चों को लेकर नया ठिकाना ढूंढ रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि बड़ी खुशी की बात है कि अब पन्ना टाइगर रिजर्व में 75 से अधिक बाघ हो गए है। साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा बाघिन और उसके दो शावकों की निगरानी की जा रही है। दोनों शावक स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं।