मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में 400 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा || SAGAR TV NEWS ||
भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे है। अब खुरई की 110 महिलाओं और 300 कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता नगरीय विकास और आवास मंत्री के समक्ष ली। खुरई के महाकाली टीन शेड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कायस्थ समाज के सौ से अधिक, अग्रवाल समाज के 75 और अहिरवार समाज के 60 लोगों ने कांग्रेस को छोडकर भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया और भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। ऐसा ही सदस्यता कार्यक्रम शर्मा वार्ड उत्सव भवन के पास आयोजित किया गया। जिसमें सौ से अधिक महिलाओं ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। अपने संबोधन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बहुत खुशी का दिन है कि खुरई में इतनी बड़ी संख्या में बहिनें भारतीय जनता पार्टी में आई हैं।