क्या विधायक रामबाई भी भाजपा में शामिल होने वाली हैं सुनिए क्या बोली इस पर ! || SAGAR TV NEWS ||
दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार ने अपने पति गोविंद सिंह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विधायक रामबाई ने अपने समर्थकों के साथ केक काटा और अपने समर्थकों को खिलाया। रामबाई ने कहा जब उनके पति जेल से बाहर थे, तब उनका जन्मदिन पूरे उत्साह से मनाते थे और आज भी वैसे ही उत्साह से उनका जन्मदिन मनाया है। उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनके पति जेल से बाहर हो। वही, दमोह में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया के भाजपा छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा यहां वहां जाने वालों को कोई नहीं रोक सकता। अभी मेरा कहीं जाने का कोई विचार नहीं है। गौरतलब है कि विधायक रामबाई पहले कई बार भाजपा की नीतियों की तारीफ कर चुकी हैं। भाजपा में जाने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी है। यहां तक कि भाजपा कार्यालय में होने वाले आयोजनों में भी भाजपा नेता और मंत्रियों के साथ शामिल रहती हैं।