बाइक से जा रहे थे पिता-पुत्र लेकिन रास्ते में ही अलविदा कह गए

बाइक से जा रहे थे पिता-पुत्र लेकिन रास्ते में ही अलविदा कह गए

मप्र के इंदौर में एक दर्दनाक सडक हादसा सामने आया है। जिसमें पिता और पुत्र की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी इसे सुना उसके रांेगटे खडे हो गए। घटना के बाद डंपर चालक भाग गया। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।
जानकारी मुताबिक कैलाद करताल में रहने वाला मोर सिंह अपने 12 साल के लडके आरव के साथ बाइक से अपने घर बीती देर रात जा रहा था, जब वह रोड क्रास कर रहा था, तभी तेजाजी नगर बायपास पर उसके साथ भीसण हादसा हो गया। बताया जाता है कि उसी वक्त डंपर ने उसे टक्कर मार दी और डंपर चालक बाइक को करीब 200 फीट तक घसीटता ले गया। जिससे मोर सिंह ने दम तोड दिया। साथ ही उसका लडका गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है जब बाइक को डंपर घसीटते हुए ले जा रहा था तब आग लग गई थी और आग को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था। मृतक मोरसिंह मूल रूप से खरगोन के पास का रहने वाला था। यहां एक खेत पर मजदूरी कर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
15-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.