पूर्व पार्षदों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
जहां एक ओर लोग कांग्रेस को छोडकर भाजपा में षामिल हो रहे है, वही भाजपा के ऐसे कई पूर्व पार्षद है, जो भाजपा को छोडकर कांग्रेस में जाना बेहतर समझ रहे हैं। जिनका यह संकल्प है कि सागर की महापौर निधि जैन को बनाना है। जानकारी मुताबिक कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व पार्षद प्रेम नारायण यादव, धनीराम पटेल और ताराबाई पटेल ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी और पूर्व विधायक सुनील जैन के समक्ष ली। इस मौके पर इन लोगों ने महापौर के पद पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन को जिताने का संकल्प लिया। इसके साथ ही भाजपा नेता बब्बू यादव भी कांग्रेस में शामिल हो गए, वे इतवारी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते है। बताया जा रहा है कि अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले पूर्व पार्षदों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।