सागर-तेंदुए के साथ आखिर क्या हुआ किसी को नहीं पता || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। ऐसी आशंका जताई जा रही है की तेंदुआ उम्र दराज था जिस वजह से उसकी जान गयी होगी। मामले में वन अधिकारियों ने उसका पीएम कराया। जानकारी के मुताबिक एक चरवाहे ने वन अधिकारियों को सूचना दी थी कि सेमरा मेढा गांव के पास नदी में एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे। तेंदुए की उम्र लगभग 12 से 15 साल थी।
ऐसी जानकारी है की उसके शरीर में कोई ऐसे निशान नहीं पाए गए हैं। जिससे ये साफ़ नहीं है की उसका शिकार किया गया हो। डॉक्टर को बुलाकर उसका चेकप कराया गया।
वहीं इसके बाद नियम के तहत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
16-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.