विधायक रामबाई को मिला मंत्री का आश्वासन बर्दाश्त नहीं करेंगी भ्रष्टाचार

 

इन दिनों हर तरफ चुनाव का माहौल है। ऐसे में दमोह जिले के पथरिया में नगर पंचायत चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी से भी प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसको लेकर बसपा विधायक रामबाई बोली की उनके पार्षद चुनाव में जीतेंगे और विकास के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है। दरअसल पथरिया नगर पंचायत से नगरीय निकाय चुनाव में इस बार सभी 15 वार्ड से बसपा के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। क्षेत्र की विधायक रामबाई ने शनिवार को अपने सभी प्रत्याशियों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल कराए।
जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव में पथरिया में कांग्रेस का दबदबा रहता है। यहां भाजपा दूसरे नंबर पर आती है। कांग्रेस की अगुवाई लक्ष्मण सिंह ठाकुर करते हैं। लेकिन इस बार पथरिया के सभी वार्डों में बसपा ने प्रत्याशी उतारकर सेंध लगाने की कोशिश की है।
विधायक रामबाई ने जानकारी देते हुए कहा की अब सिर्फ विकास ही होगा किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होगा


By - SAGAR TV NEWS
18-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.