सागर- 5 बार के पार्षद ने छोड़ी भाजपा अब कांग्रेस से चुनाव लड़ने की ठोकी ताल
चुनाव में अक्सर नेता एक दल को छोड़कर दूसरे दल में चले जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। दरअसल सागर में भी नेताओं का पार्टी बदलने का दौर जारी है। ऐसा ही कुछ एक नाम ने भी चौंकाया है। शहर के रामपुरा वार्ड से पूर्व पार्षद बलराम घोषी भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस के मेंडेट पर अपना नामांकन भी जमा कर दिया है। दरअसल बलराम घोषी इस बात से खफा थे की उन्हें आखिर समय तक इस भ्रम में रखा गया की भाजपा से पार्षद का टिकिट दिया जाएगा। लेकिन एन मौके पर किसी और को टिकिट दे दिया। जिससे नाराज़ बलराम घोषी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए पार्षद प्रत्याशी बनाकर मौका दिया है। गौरतलब है की बलराम घोषी पांच बार लगातार पार्षद रहे। तीन बार वो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की, इसके बाद दो बार भाजपा के टिकिट पर पार्षद का चुनाव जीता। क्षेत्र में वो काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। वहीं जानकारी देते हुए उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की टिकिट के लिए भाजपा ने उन्हें धोखे में रखा। साथ ही कहा की भाजपा अब तितर-बितर होने वाली है