राजघरानों के वंशज चुनाव में आजमा रहे किस्मत, महारानी और रानी के बीच मुकाबला


राजघरानों के वंशज चुनाव में आजमा रहे किस्मत, महारानी और रानी के बीच मुकाबला

इस बार हो रहे पंचायत चुनाव में पूर्व राजघरानों के वंशज भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें सबसे रोचक मुकाबला नर्मदापुरम होशंगाबाद में देखने मिल रहा है। यहां राज परिवार की महारानी और रानी के बीच मुकाबला है। वहीं ओरछा राजघराने की बहू भी इस बार मैदान में हैं। जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगी महाराजपुरा पंचायत से अर्चना सिंह सरपंच का चुनाव लड़ रही हैं। अर्चना ओरछा राजघराने के सदस्य और पूर्व मंत्री रहे ज्ञानेंद्र सिंह जूदेव की बहू हैं। उनके सामने पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। साथ ही योजनगंधा अपने पति और बेटी के साथ वार्ड नंबर 14 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव में उतरी हैं।
वही, मकड़ाई स्टेट के राजघराने से आने वाले प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के बेटे दिव्यादित्य खंडवा जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में हैं। रोशनी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 से वे उम्मीदवार हैं। दिव्यादित्य भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं।

 


By - SAGAR TV NEWS
20-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.