नपुंसक लड़के से करा दी लड़की की शादी जब बात पता चली तो... || STVN INDIA ||
एक लडकी को धोखे में रखकर उसकी शादी नपुंसक लडके से करवा दी। जब इस मामले की पोल खुली तो लडकी ने आपत्ति उठाई और अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया। मामला शाहजहांपुर से सामने आया है। जानकारी मुताबिक लडकी की षादी बडी धूमधाम से की गई थी और दहेज में 10 लाख रूपए नगद सहित घरेलू सामान उपहार में दिया गया था, लेकिन जब लडकी ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इससे लडकी दुखी हो गई और उसे लगा कि उसके साथ धोखा किया गया है। जब उसने यह बात अपनी ससुराल वालों को बताई तो उसकी पिटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। लडकी ने इस मामले की षिकायत पुलिस थाने की और पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी ने बताया कि लडकी ने अपनी ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।