किसान की दरियादिली खेत में मिले मगरमच्छ के 30 बच्चे फिर किया ये || SAGAR TV NEWS ||

 

किसान की समझदारी की वजह से मगरमच्छ के तीस बच्चों की जान बचाई जा सकी जिसके बाद बाद किसान की जमकर तारीफ हो रही है। तस्वीरें एमपी के मंदसौर जिले से सामने आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भानपुरा तहसील के सादलपुर गांव में किसान शुभम चेतराम पाटीदार को खेत में मगरमच्छ के एक साथ तीस बच्चे मिले थे। जिसके बाद वो इन बच्चों को लेकर चम्बल नदी में पहुंचा और सुरक्षित तरीके से उन्हें नदी में छोड़ दिया है। शुभम चेतराम पाटीदार ने अपनी समझदारी और होशियारी से मगरमच्छ के बच्चों को जीवनदान दिया है। जिससे उसकी तारीफ हो रही है। उसके इस नेक काम की वजह से खुद कलेक्टर इतने खुश हुए कि उन्होंने किसान को धन्यवाद दिया।


By - Sagar tv news
22-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.