सागर-मंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस गायब, निर्विरोध चुनी गई नगर परिषद्

 

मप्र के सागर ज‍िले की खुरई व‍िधानसभा में कांग्रेस की दुर्गत‍ि हो रही है। नगरीय न‍िकाय चुनावों में यहां कांग्रेस को ढूडे से प्रत्‍याशी नहीं म‍िल रह हैं। हालत इतनीय दयनीय हो गई है कि मालथौन, बांदरी और बरोद‍िया नगर पर‍िषदों में 45 सीटों में से 41 सीटों पर प्रत्‍याशी ही नहीं म‍िले। बुधवार को नाम वापसी के द‍िन बरोद‍िया कलां में नव गठ‍ित पूरी नगर पंचायत न‍िर्व‍िरोध न‍िर्वाच‍ित हो गई और सभी 15 पार्षद भाजपा के आ गए
मप्र में सागर की बरोद‍िया नगर पर‍िषद पहली न‍िर्व‍िरोध पर‍िषद चुनी गई है। यहां से सभी 15 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं। बरोद‍िया में बीते साल ही नगर पर‍िषद का गठन हुआ था। यह पहला चुनाव है। यहां से 15 भाजपा प्रत्‍याश‍ियों के अलावा 5 न‍िर्दलीय प्रत्‍याश‍ियों ने भी फॉर्म जमा क‍िए थे, लेक‍िन बुधवार को नाम वापसी के द‍िन उन्‍होंने अपने फॉर्म वापस न‍िकाल ल‍िए। मामले में आश्‍चर्य इस बात का है कि इस नगर परिषद के लिए कांग्रेस को एक भी प्रत्याशी नहीं मिल सका था। 


By - SAGAR TV NEWS
22-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.