सागर-चुनावी खर्च की रेट लिस्ट जारी, समोसे तक का रखना होगा हिसाब || SAGAR TV NEWS ||

 

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी के चुनावी खर्च की रेट लिस्ट सागर प्रशासन ने तय कर दी है। चुनाव के दौरान छोटी फूलमाला 15 रुपए तो VIP बुके की दर 350 रुपए तय की गई है। इसी के साथ प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का मीटर शुरू हो गया है। जनसभा में कुर्सी से लेकर खाना-पान, टोपी, झंडा, बैनर की दरें फिक्स की गई हैं। निवार्चन अधिकारी के अनुसार समोसा, आलू बंडा, चाय और टिकिया के दाम 5 रुपए रखे गए हैं। वहीं कचौड़ी 10 रुपए, पोहा-जलेबी 12 रुपए और सब्जी-पुड़ी के 25 रुपए प्रति पैकेट रेट तय किए गए हैं। पानी पाउच 1 रुपए प्रति नग जोड़ा जाएगा। चुनाव प्रचार में लगे वाहनों का किराया भी तय किया गया है।
चुनाव प्रसार के दौरान फूलमाला और बुके की दरें भी तय हुई है। इसमें बड़ी फूलमाला 30 रुपए, VIP फूलमाला 200 रुपए प्रति नग, बड़ा बुके 200 रुपए का रहेगा। सामान्य कपड़े का दुपट्‌टा 7 रुपए तो साटन कपड़े का दुपट्‌टा होने पर 20 रुपए प्रति नग खर्चा प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा मेटल बैज 600, टोपी सादा 200 रुपए और कैप की रेट 1000 रुपए तय की गई है।
चुनावी सभा के दौरान सोफा सेट प्रतिनग 100, VIP सोफा सेट की रेट 200 रुपए होगी। तकिया 15 रुपए, कुर्सी 7 रुपए, पानी का टैंकर पानी समेत 800 रुपए का होगा।

नगर निगम सागर के महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी 15 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं। वहीं नगर निगम के पार्षद प्रत्याशी 3 लाख 75 हजार रुपए। नगर पालिका बीना और मकरोनिया बुजुर्ग के पार्षद डेढ़-डेढ़ लाख खर्च कर सकते है।


By - Anuj Gautam Sagar
23-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.