वोट के लिए महिला प्रत्याशी छप्पर पर चढ़ी, ट्रैक्टर भी चलाया || SAGAR TV NEWS ||

 

MP में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद से ही प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। सब अनोखे-अनोखे तरीके से वोटर्स को लुभा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला विदिशा में सामने आया है। जहां एक प्रत्याशी वोटर्स को लुभाने और वोट मांगने के लिए कभी खेतों में ट्रैक्टर चला रही है, तो कभी छप्पर पर चढ़कर वोट मांग रही है।
शमशाबाद से भाजपा विधायक राजश्री सिंह की बेटी यशोधरा सिंह विदिशा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी के रूप में खड़ी हैं। इस दौरान वोटरों से संपर्क करने के लिए वे कभी सीढ़ियों से छप्पर पर चढ़ रही हैं। तो कभी ट्रैक्टर से खेत जोतने लगती हैं। ग्रामीण भी उनकी इन सब एक्टिविटीज को देख हैरान हैं। उन्हें लगता है कि दिल्ली की एक पढ़ी-लिखी लड़की ये सारे काम कैसे कर रही है। वहीं, यशोधरा सिंह मतदाताओं के बीच ये सारे काम कर उन्हें एहसास दिला रही हैं कि वह भी आम लोगों की तरह ही घर के काम करती हैं।


By - Sagar tv news
24-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.