सागर-बीस साल के बाद अब मिला मौक़ा जनता के बीच पहुंच रहीं कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी

बीस साल के बाद अब मिला मौक़ा जनता के बीच पहुंच रहीं कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी

सागर नगर निगम के चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी लगातार जनता के बीच जाकर जनसम्पर्क करने में लगे हुए हैं। नगर निगम के वार्ड नंबर 42 लक्ष्मीपुरा से कांग्रेस की प्रत्याशी एडवोकेट चन्द्रप्रभा दुबे भी लगातार घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर रही हैं। वो अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में जाकर अपने लिए समर्थन जुटा रही हैं। चन्द्रप्रभा दुबे को करीब बीस साल बाद दोबारा मौक़ा मिला है इससे पहले भी वो पार्षद रह चुकी हैं जिससे वार्ड का उन्हें अच्छा ख़ासा अनुभव है। उनका कहना है की जनता के बीच पहुंचकर वो समर्थन मांग रही हैं जिसका अच्छा खासा रेस्पोंस उन्हें मिल रहा है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की इससे पहले वो निर्दलीय चुनाव लड़ी थी जिसमें जीत मिली थी। उन्होंने कहा की वो जनता के हित में उनकी भलाई के लिए काम करना चाहती हैं।


By - SAGAR TV NEWS
25-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.