सागर- युवक का हुआ Apharan कुछ घंटों के बाद जंगल में मिला ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बंडा में एक व्यक्ति का कथित रूप से अपहरण करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने घटना के तीन घण्टे में ही उसे जंगल से दस्तयाब कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी मुताबिक ग्राम पठारी निवासी अमोल सिंह लोधी का अपरहण बीती रात कुछ लोगो ने कर लिया था। किसी तरह इसकी सूचना अमोल सिंह ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसके परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस हरकत में आई। बंडा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बहरोल, बिनेका थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ उसकी सर्चिंग की। करीब 3 घण्टे की कड़ी मषक्कत के बाद उसकी लोकेशन बहरोल के पास जंगल में मिली। मौक पर पुलिस पहुंची और अमोल सिंह को दस्तयाब कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।


By - Ravi sen banda sagar
26-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.