OMG! मकान की छत पर चढ़ा बैल , नीचे उतारने करनी पड़ी मेहनत देखिये

मकान की छत पर चढ़े बैल को
कड़ी मशक्कत के बाद उतारा नीचे

OMG! मकान की छत पर चढ़ा बैल , नीचे उतारने करनी पड़ी मेहनत देखिये

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक अजीबो-गरीब घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। एक बैल अचानक मकान की छत पर चढ़ गया। बैल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग यह देखकर दंग रह गए कि आखिर बैल मकान की छत पर कैसे चढ़ गया? जिसे नीचे उतारने के लिए गौ सेवकों का भी पसीने छूट गये।
जानकारी के मुताबिक वार्ड 6 में रहने वाले लखु कुशवाह और उनके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। इस बीच एक बैल उनके मकान की छत पर चढ़ गया. कुछ लोग उनके मकान से पास से गुजरे तो चौंक गए। लोगों ने इसकी सूचना लखु को दी. ये सुनते ही लखु और उनका परिवार भी हैरान हुआ। उन्होंने छत पर जाकर बैल को भगानेे की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। परिवार बड़ी देर तक इसे भगाने की मशक्कत करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने गौ-सैवकों से संपर्क किया। बैल को छत से नीचे उतारने में उनके भी पसीने छूट गए। गौ-सेवकों ने बड़ी होशियारी से उसे छत से नीचे उतारा।
इस मामले पर गौ-सेवक अरविंद मुदगल बताया कि उन्हें जैसे ही बैल के छत पर चढ़ने की जानकारी मिली, वह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और उसे सुरक्षित छत से नीचे उतार लिया।


By - sagar tv news
30-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.