नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बारिश का मिला मुद्दा,कुछ ही देर में सड़कें हुई जलमग्न

 

भाजपा सरकार की नाकामी दिखाने कांग्रेस नेताओं ने अब बारिश को भी मुद्दा बना लिया है। वे लोगों से कह रहे हैं कि बारिश के पानी की निकासी के लिए नगर सत्ता और निगम प्रशासन ने नालों की बेहतर तरीके से सफाई नहीं करवाई जिससे नालों का पानी सड़कों पर आ जाता है। और जनता परेशान होती है। हम बात कर रहे हैं एमपी के जबलपुर की, दरअसल शहर में अचानक तेज बारिश होने से कुछ ही घंटों में ऐसे हालात बन गए कि अधिकतर इलाकों में बने नालों का पानी सड़क पर आ गया और कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार जगत बहादुर को भाजपा को कोसने के लिए अच्छा मुद्दा मिल गया। वे अपने समर्थकों के साथ उस स्थान पर पहुंचे। जहां कमर तक बारिश का पानी था। उन्होंने इसके लिए भाजपा नगर सत्ता और निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आज जो शहर की बदतर स्थिति है। उसके लिए भाजपा और नगर निगम के अधिकारी दोषी हैं। आरोप लगाया कि नगर सत्ता और अधिकारियों ने मिलकर चौड़े नालों को डिब्बेनुमा बना दिया। इतना ही नही फ्लाईओवर ब्रिज के कालम भी जल भराव के कारण बन रहे है। अगर समय रहते नालों की सफाई हो जाती तो आज ऐसे हालात नही बनते


By - SAGAR TV NEWS
30-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.