मुंगावली उपचुनाव : कांग्रेस के दावेदार क्षेत्र में हुए सक्रिय || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट बृजेन्द्र यादव के इस्तीफा के बाद से खाली हो गई है। यादव बाहुल्य वाली इस सीट पर 3 साल में दूसरी बार उपचुनाव होना है। भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने यहां से जीत के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा की तरफ से मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव का मुंगावली से टिकिट मिलना तय माना जा रहा है तो कांग्रेस दमदार प्रत्याशी की तलाश में सर्वे करा रही है। कांग्रेस की नजर भाजपा के पूर्व विधायक स्व देशराज यादव के परिवार पर भी है। साथ ही पार्टी में दावेदारी करने का खुला विकल्प तो छोड़ ही रखा है।मुंगावली विधासनभा में कद्दावर नेताओ के दौरे चल रहे है एक एक दावेदार को लेकर मंथन किया जा रहा है। मुंगावली सीट से यूँ तो एक दर्जन से ज्यादा लोग दावेदारी कर रहे है। लेकिन इनमे से कुछ दावेदार ही ऐसे है जिन पर आलाकमान की नजर है। इनमें मलकीत सिंह जो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष है। जिनकी कमलनाथ और दिग्विजिय दोनों खेमो में अच्छे संबंध है। राजा यादव सिलावन इनकी ग्रामीण क्षेत्रो में अच्छी पकड़ है। कमलनाथ के करीबी माने जाते है। चन्देरी विधायक गोपाल सिंह चौहान के बेटे अजय सिंह भी एक दावेदार है लेकिन गोपाल सिंह अपने बेटे की दावेदारी करने को लेकर मना कर चुके है।समाजसेवी रचना रघुबंशी की भी मजबूत दावेदारी है वह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है। इनके अलावा कन्हाई राम लोधी, प्रधुम्न सिंह दांगी, दशरथ यादव है। प्रत्याशी तय होने के बाद कांग्रेस को भीतरघात का खतरा बढ़ सकता है लेकिन कांग्रेस टिकिट फाइनल होने के बाद चुनाव में एकजुट होकर मैदान संभालने का दवा कर रही है। उपचुनाव में कांग्रेस किस पर दांव लगाती है यह आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल तो नेताओं ने अपनी दावेदारी जताने जनता से सीधा संपर्क बनाना शुरु कर दिया है।


By - SAGAR TV NEWS
01-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.