पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली गयी हजारों श्रद्धालु हुए शामिल SAGAR TV NEWS

 

एमपी के पन्ना जिले में पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। तीन अलग-अलग रथों में सवार होकर भगवान नगर भ्रमण के लिए निकले। इस मौके पर भक्त भगवान की भक्ति में डूबे रहे। जिनमें खासा उत्साह दिखाई दिया। जो रथयात्रा में षामिल होने के लिए दूर-दूर आए थे। भगवान को अंकुरित मूंग, मिश्री सहित अन्य सामग्री का प्रसाद चढाया गया। बताया जाता है कि यह अनूठी रथयात्रा पन्ना से शुरू होकर तीसरे दिन जनकपुर पहुँचती है। रथयात्रा के जनकपुर पहुँचने पर यहां के मन्दिर को बड़े ही आकर्षक ढ़ंग से सजाया जाता है और यहां मेला भी लगता है। बताया जाता है कि जिले ऐतिहासिक रथयात्रा महोत्सव की शुरुआत तत्कालीन पन्ना नरेश महाराजा किशोर सिंह ने 170 साल पहले की थी। उस समय वे पुरी से भगवान जगन्नाथ स्वामी की मूर्ति लेकर आये थे और पन्ना में भव्य मन्दिर का निर्माण कराया था। मन्दिर के सामने सुन्दर सरोवर का भी निर्माण कराया गया था। तभी से यहां पुरी की ही तर्ज पर रथयात्रा समारोह का आयोजन होता है।


By - Deepak Sharma Panna
02-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.