सागर में युवा मोर्चा की ऐतिहासिक बाइक रैली अभिनेता मनोज तिवारी और वीडी शर्मा हुए शामिल

 

 

सागर में युवा मोर्चा की ऐतिहासिक बाइक रैली अभिनेता मनोज तिवारी और वीडी शर्मा हुए शामिल

सागर की सड़कों पर युवा मोर्चा ने निकाली भव्य बाइक रैली

सागर में भी सोमवार की शाम को नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार थम गया है। आख़िरी दिन पार्टियों ने अपने-अपने तरीके से पूरा दम खम दिखाया। और पूरी ताकत झोंक दी। सागर में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में एक विशाल रैली आयोजित की गयी थी। जिसे भोजपुरी अभिनेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मनोज तिवारी जहां बाइक रैली में शामिल हुए तो वहीं वीडी शर्मा खुद बाइक चलाते हुए नज़र आये उनके साथ में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह सवार थे। इसके अलावा मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया और कार्यकर्तागण मौजूद रहे रहे। दरअसल सागर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में भाजयुमो द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया था। रैली पीटीसी मैदान से शुरू हुई थी। जो बस स्टैंड, तीन मढ़िया, गऊघाट तीन बत्ती होते हुए मोतीनगर पहुंची। इसमें सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गयी इस भव्य बाइक रैली की सराहना भी की गयी।


By - sagar tv news
04-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.