सागर-ऐसा आंधी तूफ़ान चला की करीब 100 साल पुराना पेड़ हुआ धराशाई

 

 

सागर-ऐसा आंधी तूफ़ान चला की करीब 100 साल पुराना पेड़ हुआ धराशाई

सागर-आंधी तूफ़ान में धराशाई हुआ 100 साल पुराना पेड़

सागर जिले के देवरी इलाके में चले आंधी तूफ़ान की वजह से एक तकरीबन 100 साल पुराना इमली का पेड़ धराशाई हो गया। बताया गया की अचानक मौसम का मिजाज बदला आसमान में बदली छाई। और कुछ ही देर बाद तेज आंधी शुरू हो गई। साथ में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे पेड़ गिर गया। जानकारी के मुताबिक देवरी के बहेरिया कला में रहने वाले किसान त्रिलोक सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक यह पेड़ करीब 100 साल पुराना था। इमली का ये पेड़ उनके दादा ने लगाया था। जब घर पर सभी लोग सो रहे थे तभी अचानक तेज आवाज आई और जब घर के बाहर जाकर देखा तो पेड़ जड़ से उखड़ कर जमीन पर पड़ा हुआ था। त्रिलोक सिंह ने बताया की उनके ट्रैक्टर, और सभी कृषि यंत्र इमली के पेड़ के नीचे रखे हुए थे। पेड़ बोनी करने वाली मशीन (सीडल) के ऊपर जा गिरा। जिससे मशीन चकनाचूर हो गयी। उसे उन्होंने दो दिन पहले ही बनवाया था जिससे अब फसल की बोनी करने में उन्हें परेशानी होगी।--------


By - sagar tv news
06-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.