5 साल के बेटे और 5 महीने की बेटी को छोड़ दुनिया से चले गए माता-पिता

5 साल के बेटे और 5 महीने की बेटी को छोड़ दुनिया से चले गए माता-पिता

दो मासूमों को छोड़
पति-पत्नी ने छोड़ दी दुनिया

एक घर में पति-पत्नी ने साथ में ही अपनी जान दे दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हैरान करने वाली ये घटना रायसेन जिला मुख्यालय पर देर रात हुई। हालाँकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर इन लोगों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। जबकि उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 9 में रहने वाला मोहर सिंह तहसील कार्यालय के सामने पान की दुकान चलाता था। रात को वह अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ फंदे पर झूल गया। जब इस बात की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और यह नजारा देखकर दंग रह गई। पुलिस को समझ नहीं आया कि आखिर इन दोनों ने अपनी जान क्यों दी। बताया जा रहा है कि इनका 5 साल का बेटा और 5 महीने की बेटी है। वो इन दोनों को आखिर किसके सहारे छोड़ गए। यह बात भी किसी को समझ नहीं आ रही।
इसको लेकर एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुुंची थी। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।


By - Rajesh Rajak Sagar TV News from Raisen.
07-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.