पत्नी के इलाज के दौरान पति कोरोना का संक्रमण होने की आशंका || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना की दस्तक बढ़ रही है। सागर जिले के खुरई में भी एक-एक कर कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। खडेसरा गांव में 50 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुँचा। जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई को कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पत्नी को अज्ञात वाहन ने गांव में ही टक्कर मार दी थी। जिसे इलाज के लिए बीना सिविल अस्पताल ले गया था। हालत गंभीर होने पर उसे सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन महिला की हालत और खराब होने पर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से छुट्टी होने के बाद पति-पत्नी अपने गांव खडेसरा लौट आये। इसके बाद 29 जुलाई को फिर पति अपनी पत्नी को दिखाने के लिए बीना सिविल अस्पताल पहुँचा। जहां उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। जिसका सेंपल बीएमसी भेजा गया था। जहाँ रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने पति पत्नी को अलग-अलग एम्बुलेंस से बीएमसी भेजा। आशंका जताई जा रही है। की पत्नी के इलाज के दौरान पति संक्रमित हुआ है। मौके पर खुरई तहसीलदार इसरार अहमद खान के अलावा अमला पहुंचा और क्षेत्र को कन्टेनमेंट ज़ोन बनाया गया। खुरई से ये 14 वा केस है 13 लोग ठीक हो चुके हैं।


By - Manoj Badhwani (Khurai,Sagar MP)
02-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.