नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी लगे जोर आजमाइश में देखिये चौपाल में क्या बोले लोग

नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी लगे जोर आजमाइश में देखिये चौपाल में क्या बोले लोग

नगरीय निकाय चुनाव में चौपाल में क्या बोले लोग

अभी भी नगरीय निकाय चुनाव का खुमार देखा जा रहा है। दूसरे चरण में बाकी जगहों पर मतदान किया जाना है। जिसको लेकर महापौर से लेकर पार्षद पद के प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं बात करें तो रायसेन जिले के उदयपुरा नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। सागर टीवी के संवाददाता राजेश रजक ने 14 और 15 नंबर वार्ड में चौपाल की। इसके माध्यम से लोगों की समस्या और अन्य मुद्दों पर बात की। साथ ही दोनों वार्डों में प्रत्याशी पतियों और मतदाताओं से बातचीत की। जिसमें 14 वार्ड से प्रत्याशी सीमा केशव पटेल और 15 वार्ड से भाजपा की प्रत्याशी संगीता उमेश धाकड़ के अलावा कांग्रेस से गीता सुनील कहार और वोटरों ने अपनी-अपनी राय दी।
गौरतलब है की दो पंचवर्षीय नगर परिषद उदयपुरा में भाजपा से केशव पटेल अध्यक्ष रहे हैं। इस बार 14 नंबर से उनकी पत्नी मैदान में हैं। भाजपा से महामंत्री उमेश धाकड़ की पत्नी संगीता धाकड़ वार्ड 15 से प्रत्याशी हैं। तो पूर्व पार्षद सुनील कहार की पत्नी गंगा कहार वार्ड 15 से कांग्रेस से मैदान में हैं। इस वार्ड में एक निर्दलीय भी है। वहीं वार्ड 14 में कांग्रेस प्रत्याशी सोनू श्री राम और आम आदमी पार्टी से आशु चौहान के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है।


By - SAGAR TV NEWS
09-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.