प्रेमी युगल ने क्यों उठा लिया इतना बड़ा कदम ?

 

 

 एमपी के सागर में प्रेमी जोड़े ने कुँए में छलांग लगा दी। जिसमे प्रेमी की मौत हो गयी वहीँ प्रेमिका को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। ये पूरा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास से सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक लड़का और लड़की कुँए में कूद गए थे। जिसे बचाने स्थानीय लोग और पुलिस ने रेस्क्यू किया लेकिन लड़के की डूबने से मौत हो गयी तो लड़की को बचा लिया गया। पुलिस ने शव को कुँए से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच भी शुरू की है।
पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि है संभवतः दोनों के आपसी सम्बन्ध रहे हैं। जिसके चलते दोनों एक साथ कूदे हैं। लड़की की उम्र 18 साल है। वहीँ लड़का 17 से 18 साल का है। हो सकता है लड़का नाबालिग हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
04-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.