MP | बेकाबू बस नदी में, 13 यात्री काल के गाल में समांए अब तक

 

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में समां गई। इसमें करीब 3 दर्जन यात्री सवार थे। अब तक 13 लोगों की डेड बॉडी बरामद हुई हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। हादसा सुबह 10 और 10.15 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में पहुँच गई। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। दुर्घटना के बाद वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इधर एमपी के सीएम शिवराज सिहं चौहान ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से चर्चा की। बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने भी दुःख जताया है। ट्वीट कर लिखा- धार में हुई घटना काफी दुखदायी है। जान गंवाने वाले लोगों के परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।


By - SAGAR TV NEWS
18-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.