गायक के साथ गलत करने वाले आरोपी युवराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के जबलपुर में मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गांजे के रुपये के लेनदेन के चलते युवक की जान ली थी। पुलिस ने उसके पास से चाकू और मृतक का मोबाइल जप्त कर मर्डर का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को लार्डगंज थानांर्गत रानीताल शमशान घाट में एक युवक के मर्डर की सूचना पर लार्डगंज थाना प्रभारी मधुर पटेरिया अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। जहॉ मृतक के बड़े भाई महेन्द्र कनौजिया ने बताया था कि उसका छोटा भाई अजय कनौजिया 17-जुलाई की रात गाना गाने का प्रोग्राम करने युवराज होटल गया था और देर रात तक वह घर नहीं लौटा था। बाद में उसका मोबाइल बंद बता रहा था। तभी उसे पता चला कि उसका भाई रानीताल मुक्तिधाम में खून से लथपथ पड़ा है। बाद में पुलिस को जानकारी लगी कि उस रात मृतक अजय का विवाद युवराज करसा नाम के युवक से हो गया था। पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि हम दोनों के बीच गांजे के रूपए के लेनदेन को लेकर झगडा हुआ था। वह गांजे के रूप्ए नहीं दे रहा था। इससे दोनों में विवाद बढ गया। बाद में मैंने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और वहां से फरार होकर अपने घर आ गया था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे और जेल भेजने की तयारी कर रही हे


By - Harish Dubey Jabalpur
19-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.