उफनती नदी के बीच पुल पार कर रहे लोग, स्कूल के बच्चों तक को नहीं रोक रहा कोई !

उफनती नदी के बीच पुल पार कर रहे लोग, स्कूल के बच्चों तक को नहीं रोक रहा कोई !

व्यक्ति ने सहारा दे दिया
नहीं तो बह जाता शराबी !

एमपी के बैतूल में बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। सोमवार को मुलताई में उफनती नदी के पुल पर पानी ऊपर से बह रहा था और ग्रामीण स्कूली बच्चों के साथ जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आए। इस दौरान इन लोगों को रोकने के लिए प्रशासन या पुलिस ने किसी को तैनात नही किया था। शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति तेज पानी में बीच पुलिया में चला गया था। बाद में एक व्यक्ति ने उसे जैसे-तैसे किनारे तक पहुंचाया। वहीं वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों को तैनात करने की बात कही है। बताया गया की बैतूल के मुलताई तहसील में कोंढर गांव से चिचिंडा गांव के बीच वर्धा नदी है। बीते दिन तेज बारिश के कारण वर्धा नदी उफान पर थी और पुल के उपर से लगभग 3 फीट ऊपर से पानी जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी स्कूली बच्चे और ग्रामीण इस पुलिया को अपनी जान जोखिम में डालकर पार करते नज़र आये।
पुलिस ने इन्हे रोकने ना तो कोई बैरियर लगाया ना ही किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई। जबकि लापरवाही से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक यहां पर हर साल किसी ना किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगती थी। लेकिन इस बार किसी भी कर्मचारी को नहीं लगाया गया। मामले में एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा की पुलिस को तैनात किया जायेगा।


By - SAGAR TV NEWS
19-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.