मुरैना में पहली बार कांग्रेसी महापौर जीता, कमलनाथ ने बोले महा-बदलाव की आहट || SAGAR TV NEWS ||

 

मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ में कांग्रेस का मेयर होगा। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने भाजपा की मीना जाटव को 12,874 वोटों से हराया है। शुरुआत से ही शारदा सोलंकी की जीत तय मानी जा रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी को 54,277 भाजपा को 41,403 वोट मिले हैं। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाना शुरू कर दिया।
इसके साथ ही कमलनाथ ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, मुरैना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पहली बार शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के लिए मैं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शारदा सोलंकी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मुरैना के साथ ही पूरे ग्वालियर और चंबल की जनता ने बता दिया है कि वह पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के साथ है। यह विजय जनता की विजय है और 15 महीने बाद मध्य प्रदेश में होने वाले महा-बदलाव की आहट है।


By - Sagar tv news
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.