4 बच्चों के पिता ने विधवा महिला से शादी कर दी नई ज़िंदगी, पहली पत्नी को भी एतराज नहीं | STVN INDIA |

 

किसी ने सच ही कहा है की दिल से चाहो तो सच्चा प्यार मिलकर ही रहता है। और किसी बेसहारा को सहारा देना भी इंसानियत का धर्म है। एक शादीशुदा मर्द ने भी विधवा महिला से शादी कर उसे एक नई ज़िंदगी दी है। इससे उसकी पहली पत्नी को भी कोई एतराज नहीं। हम बात कर रहे हैं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना इलाके के बेधौल गांव की। और ये सब पंचायत के फैसले से मुमकिन हुआ।
जानकारी के मुताबिक़ तीन बच्चों की मां रीता देवी के पति की 7 साल पहले जान चली गई थी। इसके बाद चार बच्चों के पिता एतवारी मांझी से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। लंबे समय तक चले अफेयर के बाद पिछले दिनों महिला ने अपना हक पाने के लिए पंचायत में आवेदन दिया और इसको लेकर बैठक हुई। फिर पंचायत ने दोनों की शादी करा दी। बताया गया की एतवारी की पहली पत्नी को भी इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है। शादी कराने के बाद रीता को एतवारी के साथ उसके ससुराल भेज दिया गया। महिला बेघर थी क्योंकि उसे उसकी ससुराल वालों ने बाहर निकाल दिया था। शादी के दौरान पंचायत के लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।


By - Sagar tv news
22-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.